देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 50129 नए मामले, 578 की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 24 घंटे में 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतक संख्या घटकर 578 हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 50,129 नए मरीजों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,64,811 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi, Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात, कहा-स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता.

संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सात लाख से कम है, जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 90 फीसदी हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6,68,154 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरे के अवसर पर दिया कड़ा संदेश, कहा- भारत की प्रतिक्रिया से सहम गया चीन, गलतफहमी हो गई दूर.

देश में कुल 70,78,123 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 90 प्रतिशत है जबकि मृत्यु 1.51 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी।

कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के ऊपर हो गए थे, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।

आईसीएमआर ने बताया कि 24 अक्टूबर तक 10,25,23,469 नमूनों की जांच की गई है। शनिवार को 11,40,905 नमूनों का परीक्षण किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)