नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा संचालित कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र से अब तक 5,000 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है ।
आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिणी दिल्ली में स्थित 10,000 से ज्यादा बेड वाले सरदार पटेल कोविड-19 देखभाल केंद्र का 27 जून को उद्घाटन किया था और वर्तमान में वहां 1317 मरीजों का उपचार चल रहा है ।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.
अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के साथ देश में यह सबसे बड़ा कोविड-19 देखभाल केंद्र है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच जुलाई से मरीजों की भर्ती शुरू हुई । उसके बाद से वहां 6427 मरीज भर्ती हुए । इनमें से 5,000 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है । ’’
उन्होंने कहा, ‘‘कुल 133 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया । यहां पर 78 वर्ष के एक बुजर्ग और 17 दिन के एक नवजात शिशु ने भी कोरोना को मात दी । ’’
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को सारी सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं और अब तक वहां किसी की मौत नहीं हुई है ।
अधिकारी ने कहा कि 800 चिकित्सा विशेषज्ञों, डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम वहां लगातार तैनात रहती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY