देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 50 नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 492 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अद्यतन किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, दो सितंबर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 492 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अद्यतन किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
वेबसाइट पर सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले महीने हुई 93 मौतों और 891 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के मामलों का मिलान करने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,32,023 हो गई है।
मंत्रालय ने कहा,''राज्य के आग्रह पर मृतकों और स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौटे मरीजों की संख्या का मिलान किया गया।''
वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,‘‘बीते 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है।’’
देश में, कोविड के अबतक कुल 4.49 करोड़ मामले सामने आये हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस कोविड-19 से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,64,751 हो गयी है और संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। महामारी से होने वाली मृत्यु की दर 1.18 प्रतिशत है।
वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 रोधी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

