एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में सात मंजिला इमारत में आग लगने से बिजली के 50 मीटर नष्ट, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार देर रात एक सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद उसमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में सात मंजिला इमारत में आग लगने से बिजली के 50 मीटर नष्ट, कोई हताहत नहीं

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार देर रात एक सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद उसमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इमारत के विद्युत मीटर कक्ष में आग लगी थी। आग लगने से बिजली के 50 मीटर नष्ट हो गए हैं। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि मुंब्रा इलाके के कौसा में स्थित इमारत में देर रात 1.40 बजे पर आग लगी थी।

उन्होंने बताया कि इमारत में रहने वाले लगभग 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, एहतियात के तौर पर इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और बिजली आपूर्ति कंपनी के प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि रात 2.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विद्युत कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को इमारत में बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).