देश की खबरें | कांग्रेस नेता शिवकुमार से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में परिसरों की तलाशी के दौरान 50 लाख रुपये बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अनेक परिसरों की तलाशी ली और अब तक 50 लाख रुपये बरामद किये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर सीबीआई ने कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अनेक परिसरों की तलाशी ली और अब तक 50 लाख रुपये बरामद किये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई आय से अधिक संपत्ति जुटाने से जुड़े मामले में कर्नाटक, दिल्ली एवं महाराष्ट्र में 14 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

यह भी पढ़े | Mayawati Attacks Yogi Government: मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना, अहंकारी व तानाशाही रवैया बदलने की दी सलाह.

अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान दिन भर चल सकता है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने एक अन्य एजेंसी के सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर कांग्रेस नेता के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार के घर पर सीबीआई का छापा, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप.

अधिकारियों के मुताबिक, यह सूचना शिवकुमार के कर्नाटक सरकार में मंत्री रहने के दौरान जुटाई गई संपत्तियों के बारे में है।

सीबीआई की टीमों ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार सुबह 14 स्थानों पर तलाशी शुरू की जिनमें नौ कर्नाटक में, चार दिल्ली में और एक मुंबई में हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे भाजपा सरकार के ‘छापा राज’ और ‘कुटिल कदम’ की संज्ञा दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी-येदियुरप्पा के डराने धमकाने और कुचक्र के कपटपूर्ण खेल को कठपुतली सीबीआई द्वारा डी के शिवकुमार के परिसरों पर छापे मारकर अंजाम दिया जा रहा है, जिससे हम डरने वाले नहीं हैं। सीबीआई को येदियुरप्पा सरकार में भ्रष्टाचार की परतों को उजागर करना चाहिए। लेकिन ‘छापा राज’ ही उनका एकमात्र ‘कुटिल कदम’ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी और येदियुरप्पा की सरकारें और सीबीआई-प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर विभाग जैसी भाजपा की सहयोगी संस्थाएं जानती हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता ऐसे कपटपूर्ण प्रयासों के सामने न तो हतोत्साहित होंगे और ना ही झुकेंगे। जनता के लिए हमारी लड़ाई और भाजपा के कुशासन का पर्दाफाश करने का हमारा संकल्प और मजबूत ही होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\