देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना के कारण 50 पत्रकारों की मौत हुई: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को सूचित किया कि राज्य भर में कोरोना के कारण 50 पत्रकारों की मौत हुई।

भुवनेश्वर, 20 मार्च ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को सूचित किया कि राज्य भर में कोरोना के कारण 50 पत्रकारों की मौत हुई।

बीजू जनता दल (बीजद) विधायक सौविक बिस्वाल के प्रश्न का उत्तर देते हुए माझी ने कहा कि 49 पत्रकारों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है।

उन्होंने बताया कि कटक जिले के एक पत्रकार के परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने दूसरे राज्य से इसी प्रकार की सहायता प्राप्त की थी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, ओडिशा में कोरोना के कारण सबसे अधिक (10) पत्रकारों की मौत गंजाम जिले में हुई। भुवनेश्वर समेत खुर्दा जिले में आठ और सुंदरगढ़ में चार पत्रकारों की मौत हुई।

राज्य में कोरोना का पहला मामला 16 मार्च 2020 को सामने आया था और इससे पहली मौत छह अप्रैल 2020 को दर्ज की गई थी।

माझी ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि ओडिशा में पिछले पांच वर्षों के दौरान 14 पत्रकारों पर हमले हुए।

उन्होंने बताया कि शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड