Earthquake: अफगानिस्तान, पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) ने यह जानकारी दी.
इस्लामाबाद, 6 जनवरी : पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan and Afghanistan) के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (NSMC) ने यह जानकारी दी.
भूकंप के कारण किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान होने की जानकारी नहीं है. भूकंपीय केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में सतह से 173 किलोमीटर नीचे था. यह भी पढ़ें : America: अमेरिका में शख्स ने खुदकुशी से पहले परिवार के 7 लोगों को मारी गोली
हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने दावा किया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज की गई. एनएसएमसी ने कहा कि गिलगित, झेलम, चकवाल, पाकपट्टन, लक्की मारवात, नौशेरा, स्वात, मालाकंद और देश के अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
Tags
संबंधित खबरें
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
Fact Check: क्या पीएम मोदी ने 'ग्रेटर इजरायल और अखंड भारत' पर दिया बयान? वायरल वीडियो निकला डीपफेक
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
\