जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सात जनवरी तक 5.27 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए सात जनवरी तक 5.27 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, आठ जनवरी वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए सात जनवरी तक 5.27 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को 10 जनवरी तक बढ़ाया है। कंपनियों के लिए रिटर्न दाखिल करने की तारीख 15 फरवरी है।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘आकलन वर्ष 2020-21 के लिए सात जनवरी तक 5.27 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं।’’

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2019 थी। उस समय 5.63 करोड़ रिटर्न भरे गए थे।

दाखिल किये गये आयकर रिटर्न में से 2.8 करोड़ करदाताओं ने आईटीआर-1 दाखिल किया है। वहीं सात सितंबर, 2019 तक यह आंकड़ा 3.1 करोड़ रहा था।

सात जनवरी, 2021 तक 1.23 करोड़ आईटीआर-4 दाखिल किए गए, वहीं इसकी तुलनात्मक तिथि सात सितंबर, 2019 तक 1.29 करोड़ आईटीआर-4 दाखिल किए गए।

आईटीआर-1 सहज फॉर्म को कोई भी सामान्य निवासी जिसकी सालाना आय 50 लाख रुपये से अधिक नहीं है, अपनी व्यक्तिगत आय के बारे में जानकारी देते हुये भर सकता है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\