एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 49,881 नए मामले, कुल मामले 80 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 49,881 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बृहस्तपिवार को 80 लाख के पार पहुंच गए। वहीं 73.15 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 90.99 प्रतिशत हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 49,881 नए मामले, कुल मामले 80 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर भारत में कोविड-19 के 49,881 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बृहस्तपिवार को 80 लाख के पार पहुंच गए। वहीं 73.15 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 90.99 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 80,40,203 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 517 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,20,527 हो गई।

यह भी पढ़े | शिमला में कल शाम होटल कैपिटल के तीन कमरों में लगी आग, लगभग 2 लाख रुपये का हुआ नुकसान : 29 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,03,687 लोगों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 7.5 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | UP: मेरठ में ‘अलादीन का चिराग’ बताकर’ लंदन रिटर्न डॉक्टर से ठगे 2.5 करोड़, 2 तांत्रिक गिरफ्तार.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 अक्टूबर तक कुल 10,65,63,440 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,75,760 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).