एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,907 नए मामले, 125 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 4,907 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,31,833 हो गए।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,907 नए मामले, 125 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 नवंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 4,907 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,31,833 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | War Against Pollution: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में सीएम केजरीवाल पूरे कैबिनेट संग करेंगे दीपावली की पूजा.

उन्होंने कहा कि दिनभर में कोविड-19 के 125 और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या 45,560 पर पहुंच गई।

बुधवार को 9,164 कोविड-19 रोगियों को छुट्टी दी गयी, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 15,97,255 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Diwali 2020: प्रदुषण के चलते गोपाल राय की अपील-दीपावली पर दिल्ली के सभी लोग मिलकर दीया जलाएं और पटाखे न जलाएं, विपक्ष के लोग युवाओं को पटाखा जलाने के लिए न उकसाएं.

अभी 88,070 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई में संक्रमण के 1,069 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,66,748 हो गए।

शहर में कोविड-19 से 22 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही मुंबई में मृतकों की संख्या 10,506 पर पहुंच गई।

राज्य में अबतक कोविड-19 के लिये 96,00,328 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).