एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 485 नए मामले, सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 485 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,49,082 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 485 नए मामले, सात लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 11 जनवरी मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 485 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,49,082 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,718 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से विदिशा में तीन, तथा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, एवं देवास में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 910 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 591, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 245 एवं ग्वालियर में 212 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 145 नये मामले इंदौर जिले में 89 आये, जबकि भोपाल में 131 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,49,082 संक्रमितों में से अब तक 2,37,713 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं तथा 7,651 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 650 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).