एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 से 48 और मरीजों की मौत, 3,227 नये मामले आये सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को पिछले 70 से अधिक दिनों के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 48 लोगों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,320 हो गई। इसी के साथ यहां 3,227 नये मरीजों के सामने आने से कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.76 लाख से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में दी गई।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 से 48 और मरीजों की मौत, 3,227 नये मामले आये सामने
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितम्बर दिल्ली में मंगलवार को पिछले 70 से अधिक दिनों के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 48 लोगों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,320 हो गई। इसी के साथ यहां 3,227 नये मरीजों के सामने आने से कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.76 लाख से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में दी गई।

यह राष्ट्रीय राजधानी में 16 जुलाई के बाद एक दिन में कारोना वायरस से सर्वाधिक मौत है। यहां 16 जुलाई को इस वायरस से 58 लोगों की जान चली गयी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1731 नए केस, 49 की मौत: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली में 26 सितंबर को कोविड-19 से 46 लोगों की, 27 सितंबर को 42 लोगों की और 28 सितंबर को 37 लेागों ने अपनी जान गंवायी थी।

सोमवार को 59,102 जांच होने के बाद मंगलवार को 3,227 नये मरीज सामने आये ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अधिकारियों के साथ पहुंचे बिहार, तैयारियों का लेंगे जायजा.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार सोमवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27,524 रही, जो एक दिन पहले के 27,123 से कम है।

मंगलवार के बुलेटिन में कहा गया है कि नये मरीजों के साथ ही दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,76,325 हो गए हैं तथा 48 और व्यक्तियों की जान जाने से अब तक इस महामारी से 5,320 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).