देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 47,905 मामले सामने आए, 78 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 47,905 नए मामले सामने आए, जिनमें से 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। सबसे अधिक 8,593 मामले दिल्ली से सामने आए हैं। दूसरे स्थान पर केरल और तीसरे पर महाराष्ट्र है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 47,905 नए मामले सामने आए, जिनमें से 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। सबसे अधिक 8,593 मामले दिल्ली से सामने आए हैं। दूसरे स्थान पर केरल और तीसरे पर महाराष्ट्र है।

मंत्रालय ने कहा कि लगातार पांचवें दिन ऐसा हुआ है जब 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 50,000 के कम मामले सामने आए हैं। इसके अलावा लगातार 40वें दिन ठीक हो चुके लोगों की दैनिक संख्या नए संक्रमित लोगों की संख्या से ज्यादा रही। बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 52,718 लोग ठीक हुए जबकि 47,905 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.

मंत्रालय ने कहा कि ऐसा होने से देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में भी कमी आ रही है। फिलहाल देश में उपचाराधीन रोगियों की तादाद 4.98 लाख है, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 5.63 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक 80,66,501 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में संक्रमण से उबरने की दर 92.89 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Uttarakhand: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में अधिकारीयों के साथ की अहम बैठक, राज्य में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश.

मंत्रालय ने कहा, ''ठीक हो चुके लोगों और उपचाराधीन रोगियों की संख्या में अंतर तेजी से बढ़कर 75,77,207 हो गया है।''

मंत्रालय ने कहा कि बीते एक दिन में जितने लोग कोरोना वायरस मुक्त हुए हैं, उनमें से 78 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 9,164, दिल्ली में कम से कम 7,264 और केरल में 7,252 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल देखी गई है और रोजाना संक्रमण के काफी अधिक मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान अब तक सबसे अधिक 8,593 मामले सामने आए हैं। दिल्ली के बाद केरल में 7,007 और महाराष्ट्र में 4,907 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में 550 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 80 प्रतिशत लोगों की मौत दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है।

महाराष्ट्र में 22.7 प्रतिशत यानी 125 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 85 और पश्चिम बंगाल में 49 लोगों की जान चली गई है।

मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 47,905 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या  86,83,916 हो गई है। इसके अलावा 550 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,28,121  तक पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\