देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नये मामले सामने आये, 358 मरीज स्वस्थ हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,71,245 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
अहमदाबाद, तीन मार्च गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,71,245 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
विभाग ने बताया कि एक मरीज की मौत के साथ ही राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4,412 हो गयी है। आज 358 मरीज ठीक हुए और अब तक 2,64,195 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । राज्य में स्वस्थ होने की दर 97.40 फीसद है।
बुधवार को गुजरात में 60 साल से अधिक उम्र तथा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के 60,093 लेागों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी। राज्य में अबतक 10,04,777 इस टीके की पहली खुराक ले चुके हैं। राज्य में 2,16,779 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।
विभाग ने बताया कि राज्य में 2,638 मरीज उपचाराधीन हैं ।
संघशासित प्रदेश दमन, दीव एवं दादरा नागर हवेली में बुधवार को संक्रमितों की संख्या और संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या क्रमश: 3,379 एवं 3,372 रहीं। ।
यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

