देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 47 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 40,433 हो गई।
पुडुचेरी, 22 मार्च पुडुचेरी में कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 40,433 हो गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में वायरस से 65 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 676 हो गई। राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 412 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 39,345 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.31 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि इन नए 47 मामलों में से 43 मामले पुडुचेरी क्षेत्र और कराईकल तथा माहे में दो-दो नए मामले सामने आए।
उन्होंने बताया कि अब तक 19,627 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 7,146 कर्मियों को टीका लग चुका है।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दूसरे चरण में अब तक वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 17,393 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

