एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 46,148 नए मामले, 979 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,02,79,331 हो गई। वहीं, संक्रमण से 979 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,96,730 हो गई। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या देश में 76 दिन बाद इतनी कम रही है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 46,148 नए मामले, 979 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, 28 जून भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,02,79,331 हो गई। वहीं, संक्रमण से 979 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,96,730 हो गई। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या देश में 76 दिन बाद इतनी कम रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,72,994 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.89 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 96.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,409 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,63,71,279 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,70,515 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.94 प्रतिशत है। यह पिछले 21 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.81 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 46वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,93,09,607 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 979 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 405 लोग, तमिलनाडु के 91 लोग, कर्नाटक के 89 लोग, उत्तर प्रदेश के 75 लोग और केरल के 62 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,96,730 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,21,286 लोग , कर्नाटक के 34,743 लोग , तमिलनाडु के 32,290 लोग , दिल्ली के 24,965 लोग , उत्तर प्रदेश के 22,518 लोग , पश्चिम बंगाल के 17,612 लोग, पंजाब के 15,991 लोग और छत्तीसगढ़ के 13,431 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.36 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारत ने टीकाकरण अभियान में एक और मुकाम हासिल करते हुए टीके की अभी तक दी गई खुराक की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).