उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में संक्रमण के 46 नए मामले
अधिकारियों ने बताया कि इसके कुछ दिन पहले ही एक परिवार के 31 रिश्तेदार इस क्षेत्र में संक्रमित पाए गए थे।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 46 मामले सामने आए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इसके कुछ दिन पहले ही एक परिवार के 31 रिश्तेदार इस क्षेत्र में संक्रमित पाए गए थे।
उन्होंने बताया कि ये मामले एच-ब्लॉक की तीन गलियों से आए हैं जिसे जिला प्रशासन ने 14 अप्रैल को पूरी तरह से बंद कर दिया था क्योंकि परिवार के कई सदस्य संक्रमित पाए गए थे।
उत्तरी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने कहा, ‘‘ जहांगीरपुरी के एच-ब्लॉक के कुल 46 लोग संक्रमित पाए गए हैं। विस्तृत जांच और नमूने लेने के बाद यह क्षेत्र पहले से ही बंद है ।’’
बृहस्पतिवार तक राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की अधिकता वाले 92 निषिद्ध क्षेत्र हैं ।
दिल्ली में अब तक कोविड-19 के 2,376 मामले आ चुके हैं। बुधवार शाम से अब तक कोरोना वायरस के 128 मामले सामने आ चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

