देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 456नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 456 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 3,15,486 हो गई है।
रायपुर, 10 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 456 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 3,15,486 हो गई है।
राज्य में बुधवार को 13 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 80 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। इस दौरान राज्य में आठ मरीजों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं उनमें रायपुर जिले से 135, दुर्ग से 102, राजनांदगांव से 13, बालोद से तीन, बेमेतरा से तीन, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से 13, महासमुंद से छह, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 31, रायगढ़ से एक, कोरबा से 26, जांजगीर-चांपा से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 34, कोरिया से 17, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 20, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से एक और कांकेर से दो नये मरीज हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,15,486 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 3,08,269 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि 3345 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में इस वायरस 3872 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 56,526 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 812 लोगों की मौत हुई है।
इधर रायपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा है।
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर एस भारतीदासन ने बुधवार को आयोजित जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि देखा जा रहा है कि लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने ऐसे लोग जो कोविड के लिए जारी नियमों और आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

