देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 45,148 नए मामले, कुल मामले 79,09,959 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे के अंदर 50 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 500 से कम रही।
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारत में इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे के अंदर 50 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 500 से कम रही।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 45,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,09,959 हो गए। वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,19,014 हो गई।
उसने बताया कि कुल 71,37,228 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 90.23 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है।
देश में अभी सात लाख से कम लोगों का इलाज जारी है।
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,53,717 मरीजों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 8.26 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी।
कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 अक्टूबर तक कुल 10,34,62,778 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 9,39,309 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

