केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय यात्रा के बाद पश्चिम बंगाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए: 20 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

पुडुचेरी में कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर अबतक केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 37,715 हो गई है. निदेशक के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मृत्युदर 1.65 प्रतिशत और ठीक होने की दर 97.45 प्रतिशत है.

20 Dec, 23:41 (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय यात्रा पश्चिम बंगाल में खत्म करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए.

20 Dec, 22:21 (IST)

सीएम योगी ने आज गोरखपुर में एक रैन बसेरे का निरीक्षण किया.

20 Dec, 22:17 (IST)

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) थी, है और रहेगी. MSP समाप्त करने की कोशिश अगर किसी ने की तो मनोहर लाल खट्टर राजनीति छोड़ देगा. MSP समाप्त नहीं होगी, हमारी मंशा है कि MSP से ऊपर कैसे जाएं, उसके लिए रास्ते बनाए जा रहे हैं.

20 Dec, 21:50 (IST)

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रायसेन में वेलस्पन कॉर्प की नवनिर्मित इकाई का शुभारंभ किया.

20 Dec, 21:34 (IST)

कोरोना के हिमाचल प्रदेश में आज 319 नए केस पाए गए. राहत की बात है कि 306 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं.

20 Dec, 21:19 (IST)

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मध्य प्रदेश पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सहित पांच लोग कथित हफ्ता वसूली के आरोप में गिरफ्तार किये गए हैं.

20 Dec, 21:03 (IST)

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों की तरफ एस अमृतसर में कैंडल मार्च निकाला गया.

20 Dec, 20:29 (IST)

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नॉर्थ 24 परगना में एक तेल एवं गैस उत्पादन फील्ड का उद्घाटन किया.

20 Dec, 20:17 (IST)

कोरोना के गुजरात में आज 1010 नए मामले पाए गए. वहीं 7 मरीजों कीमौत हुई हैं. जिसके बाद रजी में जहां मरने वालों की संख्या जहां बढ़कर 4234 हो गई हैं. वहीं कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 2,35,299 दर्ज की गई है.

20 Dec, 19:50 (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज गुंडावली (अंधेरी) कांदिवली और दहिसर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

Read more


पुडुचेरी, 20 दिसंबर : पुडुचेरी  (Puducherry)  में शनिवार को कोविड-19  (COVID-19)  के 45 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर अबतक केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 37,715 हो गई है. सरकार के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में एक 73 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण की वजह से मौत हुई है, हालांकि वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की गंभीर बीमारी सहित कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रस्त था.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार(S. Mohan Kumar ने बताया कि इस मौत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 624 हो गई है. उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में 21 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं. कुमार ने बताया कि शनिवार को दर्ज 45 नए मामलों में 20 पुडुचेरी के, सात मामले कराइकल के और 18 माहे के हैं. उन्होंने बताया कि यनम में आज संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान- IMD

निदेशक के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मृत्युदर 1.65 प्रतिशत और ठीक होने की दर 97.45 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में इस समय 339 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 36,752 मरीज बीमारी को मात दे चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Live Score Update: तोचिगी में टीम इंडिया और जापान के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? जापान में भारत बनाम जापान के ऐतिहासिक टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट