देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से और 45 की मौत, 4687 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गत 24 घंटों के दौरान 45 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 4,687 नए मामले सामने आए।
लखनऊ, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश में गत 24 घंटों के दौरान 45 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 4,687 नए मामले सामने आए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 45 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक इस वायरस से 2,069 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक लखनऊ और कानपुर नगर में सबसे ज्यादा छह-छह लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा वाराणसी तथा झांसी में तीन-तीन, बरेली, उन्नाव, पीलीभीत, रायबरेली तथा लखीमपुर खीरी में दो-दो, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर, मुरादाबाद, गाजीपुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, कुशीनगर, चंदौली, महाराजगंज, गोंडा, मथुरा, सिद्धार्थनगर, औरैया, एटा, तथा श्रावस्ती में एक-एक कोविड-19 मरीज की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में इस अवधि में कोविड-19 के 4,687 नए मरीज भी सामने आए हैं। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 684 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 329, वाराणसी में 300, गोरखपुर में 214, बरेली में 200, प्रयागराज में 180, आजमगढ़ में 107 और सहारनपुर में 104 नए मरीजों का पता लगा है।
प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 47,890 है और अब तक 72,650 लोग पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं।
प्रसाद ने बताया कि एक महीने पहले तक राज्य में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर जहां तीन प्रतिशत थी वहीं, उसमें अब काफी सुधार हुआ है और अब यह घटकर 1.68 प्रतिशत हो गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 99,878 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 31,18,567 नमूनों की जांच हो चुकी है।
सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

