एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 4,446 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में इजाफा जारी है और 4,446 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.46 लाख के पार चली गयी है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बारे में बताया।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 4,446 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

हैदराबाद, 17 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में इजाफा जारी है और 4,446 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.46 लाख के पार चली गयी है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बारे में बताया।

राज्य सरकार द्वारा दी गयी 16 अप्रैल रात आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार, 12 मरीजों की मौत होने के बाद, इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1809 हो गयी है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 598 मामले आये हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 435 मामले और रंगारेड्डी में 326 मामले आये हैं।

राज्य में इस महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,46,331 हो गये हैं जबकि 1414 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ अब तक 3,11,008 मरीज ठीक हो चुके है।

राज्य में फिलहाल 33,514 मरीजों का उपचार चल रहा है और शुक्रवार को 1.26 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और अब तक कुल 1.14 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी पर 3.11 लाख से अधिक की जांच हुई है।

राज्य में मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 89.8 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर क्रमश: 1.2 प्रतिशत और 87.2 प्रतिशत है।

एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में 16 अप्रैल को 24.51 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली जबकि 3.49 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).