देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के 4414 नये मामले, 103 लोगो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,414 नये मामले सामने आये, वहीं इस घातक संक्रमण से 103 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 7806 पहुंच गई।
जयपुर, 24 मई राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,414 नये मामले सामने आये, वहीं इस घातक संक्रमण से 103 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 7806 पहुंच गई।
चिकित्सा विभाग की ओर से सोमवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16,654 लोग संक्रमण से उबरे, जिसके बाद राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।
वहीं सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 4414 नये मामले आये।
राजधानी जयपुर में 804, अलवर में 377, जोधपुर में 340, पाली में 250, सीकर में 231, झुंझुनूं में 179, गंगानगर में 173, कोटा-उदयपुर में 135-135 नये मामलों की पुष्टि हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, राज्य में संक्रमण को मात देने वाले वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से अभी 99,875 मरीज उपचाराधीन हैं। रविवार को यह संख्या 1,12,218 थी।
राज्य में अब तक कुल 9,20,456 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक 8,12,775 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

