देश की खबरें | अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 44 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 44 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 6,470 पर पहुंच गए हैं जबकि तीन लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 81 हो गई है।
पोर्ट ब्लेयर, 13 मई अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 44 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 6,470 पर पहुंच गए हैं जबकि तीन लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 81 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान कोविड-19 के 39 नए मामले मिले जबकि बाकी पांच मामले हवाईअड्डे पर आए यात्रियों में मिले।
विमान या जहाज से दूसरे स्थानों से इस द्वीपसमूह में आ रहे लोगों को प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से रैपिड एंटीजन जांच करानी होती है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 214 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 207 दक्षिण अंडमान जिले में और सात उत्तर तथा मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में अभी कोविड-19 का कोई मामला नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश में केवल तीन जिले हैं।
इस बीमारी से 26 और लोगों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 6,175 पर पहुंच गई है।
अंडमान-निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,78,060 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.71 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 1.16 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।
गोला मनीषा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

