देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,24,550 हो गई।
श्रीनगर, एक फरवरी जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,24,550 हो गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि संक्रमण के ताजा मामलों में से आठ, जम्मू परिक्षेत्र के और 36 कश्मीर परिक्षेत्र के हैं।
संघ शासित प्रदेश में अभी 709 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 1,21,905 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

