Assam Child Marriage: असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 431 लोग गिरफ्तार
असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ अपने तीसरे विशेष अभियान में 430 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और 345 मामले दर्ज किए हैं
असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ अपने तीसरे विशेष अभियान में 430 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और 345 मामले दर्ज किए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एमपी गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "कल रात राज्य भर में तीसरा विशेष अभियान संचालित किया गया, जिसमें 431 आरोपियों को पकड़ा गया और 345 मामले दर्ज किए गए.
उन्होंने कहा, "गिरफ्तार किए गए लोगों में कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष, परिवार के सदस्य और दो काजी भी शामिल हैं, जिनमें से एक सोनितपुर और दूसरा दक्षिण सलमारा जिले का है. यह भी पढ़े: Assam Child Marriage: असम में कानूनी कार्रवाई के कारण बाल विवाह के मामलों में 81 प्रतिशत की कमी आई- रिपोर्ट
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘असम बाल विवाह के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। 21-22 दिसंबर की रात को शुरू किए गए तीसरे चरण के अभियान में 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 335 मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे,
मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस पोस्ट के बाद से गिरफ्तारियों और मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।
गुप्ता ने कहा कि फरवरी 2023 में सामाजिक बुराई के खिलाफ पहले विशेष अभियान में 3,425 गिरफ्तारियां की गईं और 4,387 मामले दर्ज किए गए।
अक्टूबर 2023 में कार्रवाई के दूसरे चरण में 913 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 682 मामले दर्ज किए गए.
एडीजीपी ने कहा, "पिछले वर्ष से अब तक तीन विशेष अभियानों के तहत कुल 5,348 मामले दर्ज किए गए हैं और 5,842 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा बाल विवाह के नियमित मामले सामने आ रहे हैं.
नवीनतम अभियान में धुबरी जिले में सबसे अधिक 59 मामले दर्ज किए गए तथा सबसे अधिक 68 गिरफ्तारियां भी हुईं. पहले दो अभियानों के दौरान भी सबसे अधिक मामले धुबरी में दर्ज किए गए थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

