देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 17,632 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 12 जुलाई मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 17,632 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 653 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार और भोपाल में तीन और शिवपुरी एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक 265 मौत इंदौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 121, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 17,632 संक्रमितों में से अब तक 12,876 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 4,103 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 95 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 84, जबलपुर में 24, बड़वानी में 20, खरगोन में 19, ग्वालियर में 18 एवं रीवा में 14 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि रविवार को 197 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,592 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

