एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 430 नए मामले, 103 कैदी भी संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोविड-19 के 430 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,409 हो गई। इन नए मामलों में 103 कैदी भी शामिल हैं।

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 430 नए मामले, 103 कैदी भी संक्रमित

आइजोल, 23 जून मिजोरम में कोविड-19 के 430 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,409 हो गई। इन नए मामलों में 103 कैदी भी शामिल हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी कैदी आइजोल स्थित ‘सेंट्रल जेल’ के हैं। 73 बच्चे, छह सुरक्षा कर्मी और दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आइजोल में सबसे अधिक 299 मामले, लॉन्गतलाई में 52 मामले और कोलासिब में 30 मामले सामने आए।

संक्रमित पाए गए 430 लोगों में से नौ ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 421 लोग संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,974 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और नमूनों के संक्रमित आने की दर सर्वाधिक 10.82 प्रतिशत दर्ज की गई।

मिजोरम में अभी 4,424 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 13,900 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से अभी तक 85 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 4.62 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 75.50 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.46 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि राज्य में 4.14 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).