एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आये जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,056 हो गयी जबकि एक और मरीज की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,858 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले, एक मरीज की मौत

पुडुचेरी, एक नवंबर पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आये जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,056 हो गयी जबकि एक और मरीज की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,858 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केन्द्र शासित प्रदेश में पिछले एक सप्ताह कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान 2,194 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। संक्रमण के नए मामलों में पुडुचेरी में सर्वाधिक 18 नए मरीज मिले। इसके बाद कराईकल में भी 18 नए मामले सामने आए जबकि माहे में इस दौरान संक्रमण के सात नए मामलों का पता चला।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 419 हो गयी है, जिसमें से 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 332 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में 53 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,25,779 हो गई है।

प्रदेश में संक्रमण की दर 1.96 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण से ठीक होने की दर 98.22 प्रतिशत है।

पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 11,30,102 खुराक दी जा चुकी हैं, प्रदेश में 4,03,287 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).