एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 43 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,432 से बढ़कर 1,441 हो गई।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 43 नये मामले सामने आए

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,432 से बढ़कर 1,441 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 5,31,915 लोगों की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक 4.49 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 4,44,61,565 लोग इस संक्रमण को मात दे चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,47,763 खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).