एजेंसी न्यूज

इंदौर में 43 और मरीजों ने जीती कोरोना वायरस से जंग

अधिकारियों ने बताया कि इंडेक्स अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड से 43 लोगों को छुट्टी दी गयी। इस मौके पर राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अस्पताल पहुंच कर इन लोगों को शुभकामनाएं दीं।

इंदौर में 43 और मरीजों ने जीती कोरोना वायरस से जंग
जमात

इंदौर (मध्यप्रदेश), 28 अप्रैल देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इलाज के बाद 43 और मरीजों ने इस महामारी को मंगलवार को मात दे दी।

अधिकारियों ने बताया कि इंडेक्स अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड से 43 लोगों को छुट्टी दी गयी। इस मौके पर राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अस्पताल पहुंच कर इन लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद कोरोना वायरस के ये सभी 43 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। इसके बाद जिले में इस महामारी को हराने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 177 पर पहुंच गयी है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि स्थानीय अस्पतालों में इलाज के बाद 200 और लोगों के कोविड-19 के संक्रमण से जल्द ही मुक्त होने की उम्मीद है। इन्हें अस्पतालों से छुट्टी देने के मद्देनजर इनकी अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इस महामारी के 1,372 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 63 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

आंकड़ों की गणना के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 4.59 प्रतिशत है। जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).