देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 429 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,64,643 तक पहुंच गयी।
भोपाल, सात मार्च मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,64,643 तक पहुंच गयी।
पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,871 हो गयी है।
यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि रविवार को कोविड-19 के 161 नये मामले इंदौर में, जबकि 77 नये मामले भोपाल में सामने आये।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 2,64,643 संक्रमितों में से अब तक 2,57,166 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 3,606 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रविवार को 347 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

