देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 4,251 नये मामले, 65 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,251 नये मामले सामने आये और 65 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,80,71 और मृतक संख्या बढ़कर 9,469 हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
अहमदाबाद, 21 मई गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,251 नये मामले सामने आये और 65 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,80,71 और मृतक संख्या बढ़कर 9,469 हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
अधिकारी ने बताया कि 8,783 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 6,86,581 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 84,421 है जिनमें से 692 वेंटिलेटर पर हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अब तक 1,50,67,752 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिसमें से 1.17 लाख लोगों को आज टीका लगाया गया।
दादरा नगर हवेली और दमन और दीव में पिछले 24 घंटों में 27 नए मामले सामने आए और 95 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
वहीं मुंबई से प्राप्त खबर के अनुसार महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 29,644 नए मामले सामने आये और 555 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,27,092 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 86,618 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन 555 मौतों में से 369 मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं जबकि 186 पिछले सप्ताह हुई थीं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जो मौतें एक सप्ताह से पहले हुई थीं लेकिन जिन्हें अभी तक जोड़ा नहीं गया था और उसे अब कुल संख्या में जोड़ा गया जिसे मिलाकर मृतक संख्या में 1,263 की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र में ठीक होने की दर अब 91.74 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है। संक्रमण की दर 17.04 प्रतिशत है।
44,493 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे अभी तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 50,70,801 हो गई। उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 3,67,121 हो गई है।
मुंबई शहर में 1,415 नये मामले सामने आये और 54 और मरीजों की मौत हो गई जिससे महानगर में संक्रमितों की संख्या बढकर 6,94,200 और मृतक संख्या बढ़कर 14,464 हो गई।
वहीं चंडीगढ़ से प्राप्त खबर के अनुसार हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 के 5,643 नये मामले सामने आये और 112 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,28,607 हो गई और मृतक संख्या बढ़कर 7,317 हो गई।
राज्य में उपचाराधीन मामले 54,397 हैं। अभी तक राज्य में कुल 6,66,893 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

