देश की खबरें | माली में सोने की खदान ढहने से 42 लोगों की मौत, कई अन्य लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यह दुर्घटना केनीबा जिले में हुई।
यह दुर्घटना केनीबा जिले में हुई।
यह इस साल फ्रेंच भाषी पश्चिमी अफ्रीकी देश में दूसरी बड़ी दुर्घटना है। माली, अफ्रीका के शीर्ष तीन सोने के उत्पादकों में से एक है।
मालियन टेलीविजन ने शनिवार देर रात दबिया के बिलाली कोटो में खदान ढहने की घोषणा की, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
केनीबा के राज्याधिकारी ने घटना की पुष्टि की।
मोहम्मद डिको ने रविवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, “42 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।”
समुदाय के नेता फलाये सिसोको ने कहा, “यह दुर्घटना कल (शनिवार को) हुई। यह चीनी नागरिकों द्वारा संचालित जगह पर हुआ भूस्खलन था।”
डिको ने बताया कि अधिकारी अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खदान कानूनी थी या गैर कानूनी।
माली में एक महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 29 जनवरी को कोउलिकोरो क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण कई खनिकों की मौत हो गयी थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)