एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में कोरोना संक्रमण के 42 नये मामले, कुल संख्या 2140 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,140 हो गयी है। राज्य के सबसे बड़े रिम्स अस्पताल में भी एक मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया।

देश की खबरें | झारखंड में कोरोना संक्रमण के 42 नये मामले, कुल संख्या 2140 हुई

रांची, 22 जून झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,140 हो गयी है। राज्य के सबसे बड़े रिम्स अस्पताल में भी एक मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात को जारी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले दर्ज किये गये, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 2,140 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के झारखंड में 42 नए मरीज पाए गए, 63 को ठीक होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार को भी राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान

रांची में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पांच लोगों को मारने वाले बाघ की नागपुर में मौत, वजहों का पता नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजर.

अब तक राज्य में 2140 संक्रमितों में से 1755 प्रवासी मजदूर

हैं जोकि देश के विभिन्न भागों से लौटे हैं।

राज्य में अब तक 1469 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 660 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। अब तक 11 अन्य की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 12:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).