एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पांच मार्च तक डेंगू के 42 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी नगर निकाय ने सोमवार को एक रिपोर्ट में दी।

देश की खबरें | दिल्ली में पांच मार्च तक डेंगू के 42 मामले सामने आए

नयी दिल्ली, सात मार्च राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी नगर निकाय ने सोमवार को एक रिपोर्ट में दी।

शहर में 28 फरवरी तक डेंगू के 39 मामले दर्ज किए गए थे। मार्च के पहले सप्ताह में तीन नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल पांच मार्च तक डेंगू के कुल 42 मामले दर्ज किए गए हैं।

मच्छर जनित रोगों के मामले आम तौर पर जुलाई और नवंबर के बीच सामने आते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है।

पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए थे जो 2015 के बाद से एक साल में दर्ज किए गए सर्वाधिक मामले थे। पिछले साल डेंगू से दिल्ली में 23 लोगों की मौत भी हुई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 से पहले के वर्षों में डेंगू के मामलों की संख्या-4,431 (2016), 4,726 (2017), 2,798 (2018), 2,036 (2019) और 1,072 (2020) दर्ज की गई थी।

वर्ष 2015 में शहर में डेंगू का व्यापक प्रकोप देखा गया था जब अक्टूबर में ही डेंगू के मामलों की संख्या 10,600 को पार कर गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).