देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 से 10 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 4,117 हो गई।
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर पंजाब में कोविड-19 से 10 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 4,117 हो गई।
इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नए मरीज सामने आए जिसके बाद कुल मामले 1,31,055 हो गये। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में पठानकोट और रूपनगर में दो-दो तथा अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा एवं मोहाली में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।
बुलेटिन के मुताबिक होशियारपुर से 74, लुधियाना से 55 और जालंधर से 45 नये मरीज सामने आये।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypolls 2020: एमपी उपचुनाव में उतरे 18 फीसदी उम्मीदवारों पर हैं आपराधिक मामले.
बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी कोविड-19 के 4,217 मरीज उपचाराधीन हैं। रविवार को 465 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही राज्य में अब तक 1,22,721 मरीज ठीक हो चुके हैं।
बुलेटिन के अनुसार अब तक जांच के लिए 24,78,710 नमूने लिये गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

