देश की खबरें | पंजाब में 411 नए मरीज, आठ की मौत, कुल मामले 10,510

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 411 मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद पुष्ट मामलों की संख्या साढ़े 10 हजार के पार चली गई। संक्रमण के कारण आठ और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 20 जुलाई पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 411 मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद पुष्ट मामलों की संख्या साढ़े 10 हजार के पार चली गई। संक्रमण के कारण आठ और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

इससे पहले, 14 जुलाई को राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 357 मामले आए थे।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी के चेहरे पर ही पश्चिम बंगाल का चुनाव लड़ने की तैयारी में बीजेपी.

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के कारण अब तक 262 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन में बताया गया है कि पटियाला में 94, लुधियाना में 83, अमृतसर में 27 और जालंधर में 26 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में 694 नए मरीज पाए गए: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों में लुधियाना के दो पुलिस कर्मी जबकि संगरुर, बठिंडा, कपूरथला, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब का एक-एक पुलिस कर्मी शामिल है।

बुलेटिन में बताया गया है कि 583 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। अब तक 7,118 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

उसमें बताया गया है कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,130 है। संक्रमण के कुल 10,510 मामले हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा मामले लुधियाना में हैं, जहां 1,926 लोग कोविड-19 की चपेट में आए। इसके बाद जालंधर में 1703, अमृतसर में 1012 और पटियाला में 754 मामले हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, 10 मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं जबकि 58 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है।

बुलेटिन में बताया गया है कि अब तक कुल 4,66,057 नमूनों की जांच की चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\