एजेंसी न्यूज

कापसहेड़ा में एक ही इमारत के 41 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित

   अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल को ठेके वाली गली स्थित इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था।

कापसहेड़ा में एक ही इमारत के 41 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित
जमात

नयी दिल्ली, दो मई दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

   अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल को ठेके वाली गली स्थित इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस इमारत में काफी लोगों के रहने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को इमारत को सील करने का निर्णय लिया था।’’

दिशानिर्देशों के अनुसार किसी क्षेत्र में कम से कम तीन मामले आने पर उसे सील करना होता है।

कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिये इमारत में रहने वाले सभी लोगों के नमूने लिए गए थे और नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स (एनआईबी) भेजे गए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत से एकत्र किए गए कुल नमूनों में से कुछ की रिपोर्ट शनिवार को आयी और इसमें से 41 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।’’

पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम जिला मजिस्ट्रेट राहुल सिंह के एक निजी सचिव के कोविड​​-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नए मामले सामने आये, जिससे यहां कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गए। कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या अभी 61 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).