एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 41 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,642 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 214 पर ही स्थिर रही। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 41 नये मामले

लेह, तीन दिसंबर लद्दाख में कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,642 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 214 पर ही स्थिर रही। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 214 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 156 और करगिल के 58 मरीज शामिल हैं। लेह में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण के सभी 41 नये मामले लेह में सामने आए।

अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में 20 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,122 हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 306 हो गयी है, जिनमें से 280 मरीज लेह में और 26 मरीज करगिल में हैं।

लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान 1,199 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).