एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 40,925 नये मामले, संक्रमण से 20 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 40,925 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह संख्या कल के मुकाबले 4,660 ज्यादा है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 40,925 नये मामले, संक्रमण से 20 लोगों की मौत

मुंबई, सात जनवरी महाराष्ट्र में शुक्रवार को 40,925 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह संख्या कल के मुकाबले 4,660 ज्यादा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई है।

आज आए संक्रमण के नये मामलों में से आधे अकेले मुंबई में आए हैं। अच्छी बात यह रही है नये मरीजों में से किसी के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 68,34,222 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वहीं अभी तक महामारी से कुल 1,41,614 लोगों की मौत हुई है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, मुंबई में आज संक्रमण के रिकॉर्ड 20,927 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है। बृहस्पतिवार के मुकाबले आज 790 नये मामले आए हैं।

मुंबई में अभी तक कुल 8,74,780 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि संक्रमण से 16,394 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई के धारावी इलाके में 150 नये मामले आए हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 183 नये मामले आए हैं। जिले में फिलहाल कोविड के 527 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिले में शुक्रवार तक कुल 1,50,470 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).