देश की खबरें | पंजाब में कोरोना के 409 नए मामले सामने आए, 19 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 409 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,61,053 हो गयी। वहीं 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 5,117 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 15 दिसंबर पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 409 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,61,053 हो गयी। वहीं 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 5,117 हो गयी।

यह जानकारी राज्य सरकार द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गयी है।

यह भी पढ़े | AIIMS Nurses Union Calls Off Strike: एम्स में नर्सों की हड़ताल खत्म, अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक के बाद लिया फैसला.

बुलेटिन के अनुसार लुधियाना में पांच मरीजों की मौत हो गयी जबकि मोहाली में चार, जालंधर में तीन और बरनाला, बठिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, मनसा, पटियाला और रूपनगर में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में अभी 6,502 मरीजों का इलाज चल रहा है। मोहाली में सबसे अधिक 101 नए मामले सामने आए हैं जबकि लुधियाना में 70 और जालंधर में 48 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | ‘Renewable Energy’ के मामले में भारत दुनिया की चौथी बड़ी ताकत : पीएम मोदी.

बुलेटिन के अनुसार 754 और रोगियों को ठीक होने के बाद राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,49,434 हो गयी है।

इस बीच केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 304 हो गई वहीं 62 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 18,776 हो गयी।

एक चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में अभी 635 मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं 139 रोगियों के स्वस्थ हो जाने के बाद ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 17,837 हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड