विदेश की खबरें | चीन के प्राथमिक विद्यालय में 40 छात्रों, शिक्षकों पर एक सुरक्षाकर्मी ने चाकू से किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के प्राथमिक विद्यालय में एक सुरक्षा गार्ड ने करीब 40 छात्रों और शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया। सरकारी मीडिया में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बीजिंग, चार जून चीन के प्राथमिक विद्यालय में एक सुरक्षा गार्ड ने करीब 40 छात्रों और शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया। सरकारी मीडिया में इसकी जानकारी दी गयी है ।

सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने एक खबर में बताया कि यह घटना गुआंगशी प्रांत के एक स्कूल में हुई।

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी का वैश्विक आंकड़ा 64 लाख के पार, 3.85 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें.

सरकारी टेलीविजन ‘सीजीटीएन’ ने अपनी एक खबर में बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र में वुझू शहर के वांगफू टाउन सेंट्रल प्राइमरी स्कूल में हुई।

यह भी पढ़े | George Floyd Protests: वाशिंगटन में प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, US ने मांगी माफी.

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने अपनी एक खबर में बताया कि वांगफू टाउन सरकार की ओर से घटना पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कथित हमलावर स्कूल का 50 वर्षीय सुरक्षा कर्मी ली शिओमीन है।

विज्ञप्ति के अनुसार घटना में करीब 40 लोग घायल हुए हैं,जिनमें से स्कूल के प्रधानाचार्य, अन्य एक सुरक्षा कर्मी और एक छात्र गंभीर रूप से घायल है।

उसने बताया कि करीब 40 एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया और घायलों को वुझू के सरकारी अस्पताल और शहर के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया गया है।

चीन में पिछले कुछ वर्षों से असंतुष्टों की ओर से चाकू से किये जाने वाले हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं।

ये असंतुष्ट हमलावर अपना गुस्सा निकालने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अलावा मुख्य रूप से किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड