एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख ने कहा: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लापता 58 लोगों सें 40 का पता चला

मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है.

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख ने कहा: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लापता 58 लोगों सें 40 का पता चला
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ( फोटो क्रेडिट- ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र से लापता तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat)  के 58 सदस्यों में से 40 का पता लगा लिया गया है और उन्हें पृथक वास में रखा गया है. ये 58 लोग पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तक इस संगठन के 58 सदस्य लापता थे इनमें से कई व्यक्तियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिये थे जिस वजह से उन्हें ढूढना मुश्किल हो रहा था.

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन पुलिस ने बड़ी कर्मठतापूर्वक हर सूचना पर काम किया और उनमें से 40 को ढूढ निकाला. उन सभी को संस्थानात्मक पृथक वास में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कोरोना वायरस को लेकर उनकी लार का परीक्षण किया जाएगा.’’ मंत्री ने इन 40 लोगों के बारे में कहा, ‘‘वे भारतीय हैं. हमने उन्हें पृथक वास में रहने की जरूरत को लेकर राजी किया है. यदि उनमें कोई लक्षण नहीं नजर आएगा या कोरोना वायरस के परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि नहीं होती हो तो सरकार निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ देगाी.’’ यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले 156 विदेशियों के खिलाफ मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकिारी पहले ही ऐसे 156 विदेशियों का पता लगाया जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उन पर वीजा के दुरूपयोग समेत विभिन्न अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया गया है. निजामुद्दीन का धार्मिक कार्यक्रम देश में कोविड-19 के अतिप्रभावित क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).