देश

Jammu and Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों के खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई; अनिल देशमुख

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष है. देशवासी आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे अनिल देशमुख ने दुख जताया है.

Jammu and Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों के खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई; अनिल देशमुख
Credit(Twitter-X,ANI )

मुंबई, 23 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष है. देशवासी आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे अनिल देशमुख ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान अनिल देशमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानी घूमने के लिए गए थे. उनके ऊपर क‍िया गया हमला बेहद दुखद घटना है. महाराष्‍ट्र सहित अन्य राज्यों के पर्यटक भी पहलगाम में थे. अनिल देशमुख ने आगे कहा कि यह आतंकी हमला किसने किया, इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए. मैं समझता हूं कि इस तरह के हमले नहीं होने चाहिए. यह भी पढ़ें : शाहरुख, सलमान, ऋतिक, प्रियंका, आलिया समेत कई अन्य हस्तियों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

धर्म पूछकर आतंकियों द्वारा पर्यटकों को गोली मारने पर उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आई हैं. यह जांच का विषय है और जांच में पता चलेगा कि कहां तक इस बात में सच्चाई है. उन्होंने कहा कि जो भी इसके पीछे दोषी हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए.

अनिल देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना हमला घृणित है. मैं इस कायराना आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. इस हमले में मारे गए पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं, तथा घायल पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं."

दूसरे पोस्ट में अनिल देशमुख नागपुर जिले के उन लोगों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए, जो श्रीनगर में फंसे हुए हैं. अनिल देशमुख ने बताया कि मैंने उन लोगों से बात की है. वे फिलहाल श्रीनगर के एक होटल में सुरक्षित हैं. मैंने व्यक्तिगत रूप से प्रशासन से बात की है और इन परिवारों के बारे में जानकारी दी है. मैंने राज्य सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने का भी अनुरोध किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).