देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में सामने आये कोरोनावायरस के 40 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोरोनावायरस के 40 नये मामले सामने आये हैं जबकि दो मरीजों की जान चली गयी।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नोएडा (उप्र), पांच जून गौतमबुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोरोनावायरस के 40 नये मामले सामने आये हैं जबकि दो मरीजों की जान चली गयी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 40 नये मरीज सामने आये जिसके साथ ही अब तक जिले में 62,644 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए।

उन्होंने बताया कि इस संक्रमण की वजह से आज दो लोगों की मौत हुई है। जनपद में इस वायरस की वजह से अब तक 457 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आज 101 मरीजों ने कोरोनावायरस को मात दिया। जनपद में 61,576 मरीज ठीक हो चुके हैं।

दोहरे ने बताया कि यहां विभिन्न अस्पतालों एवं घरों में पृथक वास में 611 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\