विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया में बारिश से जुड़े हादसों में 40 लोगों की मौत, तलाश अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में नौ जुलाई से बारिश से हो रही है। बारिश के कारण भूस्खलन तथा अन्य घटनाओं में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है, 34 घायल हुए हैं और 10,000 लोगों को घर-बार छोड़ कर सुरक्षित स्थानों कर जाना पड़ा है। बारिश का सर्वाधिक असर दक्षिण कोरिया के मध्य तथा दक्षिणी इलाकों में पड़ा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश में नौ जुलाई से बारिश से हो रही है। बारिश के कारण भूस्खलन तथा अन्य घटनाओं में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है, 34 घायल हुए हैं और 10,000 लोगों को घर-बार छोड़ कर सुरक्षित स्थानों कर जाना पड़ा है। बारिश का सर्वाधिक असर दक्षिण कोरिया के मध्य तथा दक्षिणी इलाकों में पड़ा है।

चेओंगजू शहर में गोताखोरों सहित सैंकड़ों बचावकर्मी मलबे से भरी सुरंग में लोगों की तलाश कर रहे हैं। इस सुरंग में शनिवार शाम को अचानक बाढ़ का पानी घुसने से एक बस सहित 15 वाहन फंस गए थे।

सरकार ने सुरंग में लगभग 900 बचावकर्मियों को तैनात किया है, जिन्होंने अब तक 13 शव निकाले हैं और नौ लोगों को बचाया है। इन लोगों का इलाज चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वाहनों में कुल कितने लोग सवार थे।

सोमवार तक बचावकर्मियों ने सुंरग से लगभग सारा पानी निकाल दिया था और अब वह खुद चल कर लोगों की तलाश कर रहे हैं, इससे एक दिन पहले वे बचावकार्यों के लिए रबर की नावों का इस्तेमाल कर रहे थे।

काउंटी कार्यालय ने बताया कि सैकड़ों आपातकालीन कर्मचारी, सैनिक और पुलिस दक्षिणपूर्वी शहर येचोन में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। येचोन में नौ लोग मारे गए और आठ अन्य लापता हैं।

गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि देशभर में लगभग 200 मकान और लगभग 150 सड़कें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं हैं, वहीं 28,607 लोग पिछले कई दिनों से बिना बिजली के रह रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने यूरोप और यूक्रेन की यात्रा से लौटने के बाद एक आपात बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को विशेष आपदा क्षेत्र के रूप में घोषित करने को कहा ताकि राहत प्रयासों में आर्थिक तथा अन्य सहायता को जोड़ा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें