विदेश की खबरें | जापान में बाढ़ से 40 लोगों की मौत; और क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तोक्यो, छह जुलाई (एपी) दक्षिणी जापान में तीन दिनों से जारी भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 40 हो गई, जिनमें एक नदी के किनारे स्थित नर्सिंग होम के बाढ़ की चपेट में आने से डूब 14 लोग शामिल हैं।
तोक्यो, छह जुलाई (एपी) दक्षिणी जापान में तीन दिनों से जारी भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 40 हो गई, जिनमें एक नदी के किनारे स्थित नर्सिंग होम के बाढ़ की चपेट में आने से डूब 14 लोग शामिल हैं।
सेना के जवानों और अन्य बचाव दल ने बाढ़ग्रस्त कुमा नदी के किनारे कीचड़ और मलबे के बीच अपना काम किया, जहां कई घर और इमारतें पूरी तरह से डूबी हैं।
यह भी पढ़े | चीन का सनसनीखेज आरोप- हमारा डेटा चोरी कर रहा है आस्ट्रेलिया.
मौसम एजेंसी ने उत्तरी क्यूशू के तीन प्रिफेक्चर में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की। द्वीप का दक्षिणी क्षेत्र पूरे सप्ताहांत भारी बारिश से त्रस्त रहा।
कुमामोतो शहर में नदी के किनारे बसे इलाके सहित क्यूशू से लगभग पांच लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2,31,000 के पार.
कुमामोतो शहर से 40 शव बरामद किए गए। मृतकों में कुमा नदी के बगल के स्थित नर्सिंग होम के 14 बुजुर्ग शामिल हैं।
कुमामोतो से कई लोगों को हेलीकॉप्टर और नौकाओं के जरिए बाहर निकाला गया है। रक्षा बल, तट रक्षक और दमकल विभाग के 40,000 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं।
बाढ़ और जमीन धंसने के कारण सेंजुएन देखभाल केन्द्र में रहने वाले करीब 65 लोग और उनकी देखभाल करने वाले 30 व्यक्ति वहां फंस गये थे। इसके बाद वहां फंसे रह गये शेष 51 लोगों को रविवार को बचा लिया गया ।
स्थानीय ‘राफ्टिंग’ कम्पनी के संचालक शीगेमिस्तो ने सरकारी प्रसारक ‘एनएचके’ को बताया कि कुल 18 लोग मारे गए हैं जबकि 16 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं रविवार दोपहर तक अन्य 14 लापता थे ।
दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार कई लोग अब भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)