विदेश की खबरें | ईरानी बंदरगाह पर मिसाइल ईंधन की खेप से जुड़े भीषण विस्फोट में 4 की मौत, 500 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शाहिद राजाई बंदरगाह पर विस्फोट ऐसे समय हुआ जब ईरान और अमेरिका शनिवार को ओमान में तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए मिले थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शाहिद राजाई बंदरगाह पर विस्फोट ऐसे समय हुआ जब ईरान और अमेरिका शनिवार को ओमान में तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए मिले थे।

हालांकि ईरान में किसी ने भी यह नहीं कहा कि यह विस्फोट किसी हमले के परिणामस्वरूप हुआ है, यहां तक ​​कि वार्ता का नेतृत्व कर रहे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी बुधवार को स्वीकार किया कि “वैध प्रतिक्रिया के वास्ते उकसाने के लिए तोड़फोड़ और हत्या के प्रयासों की पिछली घटनाओं को देखते हुए हमारी सुरक्षा सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं।”

ईरानी अधिकारियों ने कई घंटों तक बंदरगाह पर हुए विस्फोट के कारणों के बारे में कोई सीधा स्पष्टीकरण नहीं दिया हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि विस्फोट का देश के तेल उद्योग से कोई संबंध है। बंदरगाह बंदर अब्बास के ठीक बाहर है।

निजी सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने बताया कि बंदरगाह ने मार्च में “सोडियम परक्लोरेट रॉकेट ईंधन” की खेप ली थी। यह ईंधन चीन से दो जहाजों द्वारा ईरान भेजे गए खेप का हिस्सा है, जिसके बारे में जनवरी में फाइनेंशियल टाइम्स ने पहली बार रिपोर्ट की थी।

इस ईंधन का उपयोग ईरान के मिसाइल भंडार को पुनः भरने के लिए किया जाना था, जो गाजा पट्टी में हमास के साथ युद्ध के दौरान इजराइल पर सीधे हमलों के कारण समाप्त हो गया था।

एम्ब्रे ने कहा, “यह आग कथित तौर पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों में उपयोग के लिए भेजे गए ठोस ईंधन के शिपमेंट के अनुचित संचालन का परिणाम थी।”

जैसा कि एम्ब्रे ने कहा, ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा विश्लेषण किए गए जहाज-ट्रैकिंग आंकड़े के अनुसार माना जाता है कि जहाज में से एक रसायन मार्च में इस क्षेत्र में ले जाया गया था। ईरान ने खेप लेने की बात स्वीकार नहीं की है। संयुक्त राष्ट्र में ईरानी मिशन ने शनिवार को टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने बंदरगाह से रसायनों को क्यों नहीं हटाया होगा, विशेष रूप से 2020 में बेरूत बंदरगाह विस्फोट के बाद। सैकड़ों टन अत्यधिक विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट के प्रज्वलन के कारण हुए उस विस्फोट में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

शनिवार को शाहिद राजाई में हुए विस्फोट की सोशल मीडिया फुटेज में विस्फोट से ठीक पहले आग से लाल रंग का धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि विस्फोट में कोई रासायनिक यौगिक शामिल था।

सोशल मीडिया पर वीडियो में धमाके के बाद काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। अन्य वीडियो में विस्फोट के केंद्र से कई किलोमीटर या मीलों दूर इमारतों के शीशे उड़ते हुए दिखाई दिए।

सरकारी मीडिया फुटेज में घायलों को एक अस्पताल में जमा होते हुए दिखाया गया है, जहां एम्बुलेंस पहुंच रही थीं और चिकित्सक एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जा रहे थे।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने ईरानी सरकारी टीवी को बताया कि प्रथम प्रतिक्रिया दल उस क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास कर रहा है, जबकि अन्य लोग घटनास्थल को खाली करने का प्रयास कर रहे हैं।

हसनज़ादेह ने कहा कि विस्फोट राजाई बंदरगाह से आए कंटेनरों से हुआ, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। सरकारी टीवी ने यह भी बताया कि विस्फोट के कारण एक इमारत ढह गई, हालांकि तत्काल कोई अन्य विवरण नहीं दिया गया।

गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने घटना की जांच शुरू कर दी है।

राजाई बंदरगाह ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,050 किलोमीटर दूर होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थित है। होर्मुज फारस की खाड़ी में एक संकरा मार्ग है, जिसके रास्ते 20 प्रतिशत तेल का व्यापार होता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज