देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में चार किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने चार किलोग्राम का एक बारूदी सुरंग बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नारायणपुर, पांच मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने चार किलोग्राम का एक बारूदी सुरंग बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले ओरछा थाना क्षेत्र के कोडोली फुलमेटा गांव के जंगल के करीब सुरक्षाबलों ने चार किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को ओरछा थाना क्षेत्र में गस्त में रवाना किया गया था। दल जब कोडोली फुलमेटा गांव के जंगल में पहुंचा तब रास्ते में बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बारूदी सुरंग को बाहर निकालकर नष्ट कर दिया है।
उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर रास्ते में विस्फोटक लगा देते हैं।
पिछले महीने की 26 तारीख को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों को ले जा रहे काफिले में शामिल एक वाहन को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया था, जिससे इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 10 जवानों की तथा एक वाहन चालक की मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

